एसटी बस की टक्कर से दोपहिया सवार की मौत
नावेद पठाण मुख्य संपादक
वर्धा:वर्धा शहर के टाटा मोटर्स क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। वर्धा से वायगांव की ओर जा रही एसटी बस क्रमांक MH 40 AQ 6351 और वायगांव की ओर से आ रहे दोपहिया वाहन क्रमांक MH 32 AG 4073 के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
यह हादसा सुबह करीब 10:30 बजे के आसपास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोपहिया वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान वायगांव निवासी के रूप में हुई है, जो भूगांव स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत था।
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात कुछ समय के लिए बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ आगे की कार्रवाई शुरू की गई।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है।
Related News
बल्लारपूरात ११ गोवंश जनावरांची सुटका १३.४० लाखांचा मुद्देमाल जप्त, एक आरोपी अटकेत तर तीन फरार
3 hrs ago | Sajid Pathan
रेल्वेच्या धडकेत सहा महिन्यांच्या मादी बिबट्याचा मृत्यू,वन्यजीवांच्या सुरक्षेचा प्रश्न ऐरणीवर
2 days ago | Sajid Pathan
ऑनलाइन बुक केलेल्या ४५ हजारांच्या मोबाईलऐवजी साबणाच्या वड्या : वरोऱ्यात फसवणुकीची घटना
4 days ago | Sajid Pathan
कर्तव्य बजावताना अपघात, महामार्ग पोलीस अमलदाराचा मृत्यू,दोन मुलींचे पितृछत्र हरपले
14-Oct-2026 | Sajid Pathan